18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mars: नासा ने मंगल ग्रह के बारे में किया चौंकाने वाला बड़ा खुलासा, मानव सभ्यता ऐसे हो जाएगी हैरान!

Life On Mars: मंगलग्रह पर जीवन के बारे में एक रोचक जानकारी खास आपके लिए पेश की जा रही है। आप जानेंगे तो चौंक जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

MI Zahir

•

Updated: 30 Jul 2024, 6:45 PM IST

Life on Mars

Life on Mars

Life On Mars: क्या कायनात में पृथ्वी के अलावा किसी और ग्रह पर भी जीवन है? इस वैज्ञानिक सवाल का बरसों से जवाब तलाश कर रहे हैं। वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह ( Mars) पर जीवन की अधिक संभावना नजर आ रही है। अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पर्सीवरेंस रोवर ने लाल ग्रह पर एक बड़ी खोज की है। इस खोज में मंगल ग्रह पर प्राचीन जीवन के सुबूत मिले हैं। यह खोज बहुत अहम है

एलियन का अस्तित्व

वैज्ञानिकों का ख्याल है कि दूसरे ग्रहों पर जीवन की संभावना हो सकती है। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख बिल नेल्सन का भी मानना है कि ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा कहीं और जीवन हो सकता है। एक बार बिल नेल्सन से सवाल किया गया कि क्या आपको विश्वास है कि एलियन का अस्तित्व है? उन्होंने इस सवाल के जवाब में सिर्फ एक शब्द कहा हां है। उन्होंने कहा कि अगर आप मुझसे सवाल पूछते हैं कि क्या ब्रह्मांड में कहीं और जीवन है। तो मैं कहूंगा कि यह बहुत बड़ा है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मेरा जवाब होगा, हां।

जीवन को समर्थन

जानकारी के अनुसार, नासा के रोवर ने हाल ही में एक दिलचस्प चट्टान के नमूनों को खोजा है। इसका नाम 'चेयावा फॉल्स' है। इसके अंदर कार्बनिक अणु और संरचनाएं हैं, जो माइक्रोबियल जीवन की ओर से बनाई गई हो सकती हैं। एक प्राचीन नदी घाटी में यह चट्टान पाई गई थी। इससे पता चलता है कि यह ग्रह कभी जीवन को समर्थन करने वाला रहा होगा।

सैम्पल लिए गए

नासा की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि चट्टान केमिकल सिग्नेचर और संरचनाओं को प्रदर्शित करती है। इससे संभवतः अरबों साल पहले जीवन की तरफ से बनाया गया हो सकता है। तब जिस इलाके में सैम्पल लिए गए और वहां पर पानी था।

रॉक कोर का नमूना

नासा की जेट प्रोपल्शन लैब की पर्सिवरेंस डिप्टी प्रोजेक्ट वैज्ञानिक केटी स्टैक मॉर्गन का कहना है कि हम यह नहीं कह सकते हैं कि यह जीवन का संकेत है, लेकिन यह अब तक वैज्ञानिकों को मिला सबसे आकर्षक नमूना है। रोवर की ओर से रॉक कोर का नमूना 21 जुलाई को इकट्ठा किया गया था।

3.2 फीट गुना 2 फीट चट्टान

एक प्राचीन नदी घाटी के किनारे पर यह चट्टान मिली थी, जिसकी माप 3.2 फीट गुना 2 फीट है। वैज्ञानिकों ने इसका नाम ग्रांड कैन्यन झरने के नाम पर रखा था। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मिशन के परियोजना वैज्ञानिक केन फार्ले ने बताया कि चेयावा फॉल्स पर्सीवरेंस रोवर की तरफ से अब तक जांच की गई सबसे रहस्यमय, जटिल और संभावित महत्वपूर्ण चट्टान थी।

ये भी पढ़े: राजस्थान के लाल ने संभाली क्रिकेट फेडरेशन की कमान, IPL है अगला टारगेट

इस कंपनी के सीईओ के हैं 100 से ज्यादा बच्चे, मैसेजिंग ऐप से किया यह सनसनीखेज खुलासा