अप्रेल 1993 में हुआंग, कर्टिस प्रीम और क्रिस मालाचोव्स्की ने एनवीडिया की स्थापना की थी। शुरुआत में कंपनी वीडियो गेम ग्राफिक्स चिप्स बनाती थी। बाद में इन चिप्स का इस्तेमाल एआइ, ऑटोमेटिव टेक्नोलॉजी और डेटा सेंटर्स में भी किया जाने लगा। 1999 में कंपनी के शेयर 100 डॉलर तक पहुंचे तो खुशी में हुआंग ने अपने बाएं कंधे पर कंपनी के लोगो का टैटू बनवाया। उनके नेतृत्व में एनवीडिया ने कई महत्वपूर्ण इनोवेशन किए।