Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ बम फोडा है। ट्रंप ने इस बार ब्रिक्स देशों पर 10 प्रतिशत एक्ट्रा टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की स्थापना अमेरिका को हानि पहुंचाने के लिए की गई थी। अमेरिका ने कहा कि बहुत जल्द इसे बारे में फैसला लिया जाएगा। ब्रिक्स देशों में भारत सहित चाइना, ईरान, मिस्र, ब्राजील, रशिया, साउथ अफ्रीका, सऊदी अरब, इथियोपिया, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात शामिल है। मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ब्रिक्स देशों पर जल्द ही 10 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा।