बस्सीPublished: Jun 08, 2023 06:27:26 pm
Tanay Mishra
Volodymyr Zelenskyy Visits Flood-Hit Region Of Kherson: यूक्रेन के सबसे बड़े काखोवका बांध के तबाह होने से आस-पास के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। खेरसन के इलाके में भी बाढ़ का असर देखने को मिला। ऐसे में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायज़ा लिया।
15 महीने से ज़्यादा समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) में दो दिन पहले एक नया मोड़ आया, जब रूस के हमले में यूक्रेन का सबसे बड़ा काखोवका बांध (Kakhovka Dam) तबाह हो गया। काखोवका बांध सिर्फ पानी के लिए नहीं, न्यूक्लियर एनर्जी के हिसाब से भी काफी अहम था। यूक्रेन का सबसे बड़ा बांध होने की वजह से यह बड़ी मात्रा में पानी को रोकता था। पर इसके तबाह होने से सारा पानी ज़मीन पर आ गया और आस-पास के इलाकों में घुस गया। इससे आस-पास बसे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। खेरसन (Kherson) का कुछ इलाका भी इसमें शामिल है।