5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ukraine में लगातार आगे बढ़ रहे Russian Troop, इन हथियारों के दम पर रूसी आक्रमण का सामना कर रही यूक्रेन की सेना

यूक्रेन और रूस के बीच जंग लगातार तेज हो रही है। बीते 15 वर्षों में रूस की सेना की तस्वीर बदल चुकी है। उनकी सेना आधुनिक हो चुकी है। लेकिन यूक्रेन के पास भी कई अत्याधुनिक हथियार हैं, जिनके दम पर वो रूसी सेना का मुकाबला कर रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 25 Feb 2022, 4:49 PM IST

Ukriane Russia Troops Ukraine Facing Russian Aggression With These Weapons

Ukriane Russia Troops Ukraine Facing Russian Aggression With These Weapons

यूक्रेन पर रूसी हमले (Russia Ukraine War) के 24 घंटे से ज्यादा वक्त बीत चुका है। रूस की सेना लगातार यूक्रेन में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलसेंकी भी कह चुके हैं, कि रूसी ट्रूप ( Russian Troop ) राजधानी कीव में घुस रही है। जंग में अबतक 137 यूक्रेनियों की जान गई है। रूस ने यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम, एयरबेस और अन्य महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। बीते 15 वर्षों में Russian troop की ताकत कई गुना बढ़ी है। वहीं यूक्रेन भी अपने अत्याधुनिक हथियारों के दम पर रूसी सेना का मुकाबला कर रहा है। हलांकि उसे दूसरे देशों का साथ नहीं मिला तो ये मुमकित है कि रूस इस जंग में एक तरफा जीत जाए।


यूक्रेन और रूस की सेना के बीच आमने-सामने की जंग हो रही है। आंकड़ों के लिहाज से यूक्रेन रूस के सामने सैन्य क्षमता के मामले में कहीं नहीं टिकता, लेकिन यूक्रेन की सेना के पास भी कुछ ऐसे हथियार हैं, जिससे वह रूसी सेना को काफी नुकसान पहुंचा सकती है।

यह भी पढ़ें - Russia Ukraine Crisis: रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण क्यों किया, 10 पॉइंट्स में समझें


यूक्रेनी सेना के बेडे़ में शुमार टी-64 टैंक

यूक्रेन की सेना के पास अधिकतर हथियार सोवियत रूस के जमाने के हैं। इनमें बीएमपी, टी-64 टैंक और टी-64 बीबी टैंक हैं। टी-64 यूक्रेन की सेना की ओर से सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला टैंक है। इसमें 125 एमएम का स्मूथ बोर गन लगा है।

इस तरह के गन का इस्तेमाल रूस के टी-72 और टी-90 टैंक में होता है। हालांकि यूक्रेन की सेना अपग्रेड वर्जन टी-64 बीएम का भी इस्तेमाल करती है। इससे एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल भी दागा जा सकता है। इसके अलावा यूक्रेन की सेना के पास सबसे उन्नत टैंक का नाम है टी-84 है। इसे 1200 हार्स पावर के इंजन से ताकत मिलती है। इस टैंक के जरिए यूक्रेन की सेना रूस के टी-90 टैंक का मुकाबला कर रही है।


RPG-29 से दे रहा रूसी टैंक और बख्तरबंद का जवाब

यूक्रेन की सेना रूस के टैंक और अन्य बख्तरबंद गाड़ियों के खिलाफ आरपीजी-29 का इस्तेमाल कर रही है। यह एक एंटी टैंक रॉकेट लॉन्चर है। 11.5 किलो के इस हथियार को एक अकेला सैनिक चला सकता है। इसकी मदद से टैंक और सेना की टुकड़ी पर छिपकर हमला किया जा सकता है। इसका इफेक्टिव रेंज 450-500 मीटर है।


एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल जैवलिन

रूस के हमले के खतरे को देखते हुए अमरीका ने यूक्रेन को सैकड़ों की संख्या में एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल जैवलिन दिया। यह मिसाइल 800 एमएम मोटे कवच वाले टैंक को भी तबाह कर सकता है। इसकी रेंज 2500 मीटर है। 22.3 किलो के इस मिसाइल को दो सैनिकों की टीम फायर कर सकती है। यह टैंक और अन्य बख्तरबंद वाहनों पर सटीक वार करता है।

ब्रिटेन ने दिए MBT LAW

यूक्रेन को रूस से जंग के लिए ब्रिटेन ने भी मदद की है। ब्रिटेन की ओर से MBT LAW दिए गए हैं। हल्के वजन के इस हथियार का इस्तेमाल टैंक और बख्तरबंद गाड़ियों को नष्ट करने में होता है। इसकी रेंज 600 मीटर तक है। यह एक फायर एंड फॉरगेट सिस्टम है। इसका मतलब है कि एक बार दागे जाने पर इसका मिसाइल अपने टारगेट पर अचूक वार करता है।

यूक्रेन के पास खुद का 9k115 मेटिस और 9M113M Konkurs-M एंटी टैंक मिसाइल सिस्टम भी है। इनकी मदद से 800 एमएम मोटे आर्मर वाले टैंक को भी नष्ट किया जा सकता है। यह रूस के मजबूत टैंकों को भी तबाह कर सकता है।

यह भी पढ़ें - यूक्रेन के राष्ट्रपति का भावुक Video आया सामने, कहा- रूसी सेना के निशाने पर 'पत्नी और बच्चे'