विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन (केवी) सिंह ने गुरुवार को कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पूरा समर्थन और अग्निकांड में मारे गए भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर को जल्द वापस लाने का आश्वासन दिया गया। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने कहा, "विदेश मंत्री अली अल-याह्या ने इस दुखद घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की। चिकित्सा देखभाल, पार्थिव शरीर को जल्द स्वदेश भेजने और घटना की जांच समेत कुवैत के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।"