United Airlines Boeing 787 Engine Failure: वाशिंगटन डलेस से म्यूनिख जा रहा विमान UA108 उड़ान के कुछ ही मिनट बाद संकट में आ गया। यूनाइटेड एयरलाइंस की इस फ्लाइट को मेडे कॉल देकर वापस लौटना पड़ा। खुशकिस्मती से सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को वाशिंगटन डलेस से जर्मनी के म्यूनिख जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट UA108 (United Airlines flight UA108) जब 5,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंची, तभी अचानक बांये इंजन में खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत मेडे यानि आपातकालीन सहायता कॉल घोषित किया और हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) से संपर्क किया। जानकारी के मुताबिक फ्लाइटअवेयर के आंकड़ों के अनुसार, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान करीब 2 घंटे 38 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा, ताकि सुरक्षित लैंडिंग (Boeing 787 emergency landing) से पहले ईंधन कम किया जा सके। इस दौरान विमान को 6,000 फीट की ऊँचाई पर नियंत्रित रूप से होल्डिंग पैटर्न में रखा गया।