24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Xi Jinping: आखिर क्यों अमेरिका पहुंचकर इसी होटल में बार-बार ठहरते हैं शी जिनपिंग? वजह बेहद खास

Xi Jinping US VisitL: शी जिनपिंग तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर वॉशिंगटन पहुंचे, जहां ट्रंप ने उनका भव्य स्वागत किया। 47 मंजिला वाल्डोर्फ एस्टोरिया होटल में ठहरेंगे। जानिए इस होटल की क्या खासियत है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pratiksha Gupta

Sep 24, 2026

US China Trade War

न्यूयॉर्क का वाल्डोर्फ एस्टोरिया होटल

Donald Trump: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर वॉशिंगटन पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर रेड कार्पेट के साथ उनका और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का भव्य स्वागत किया। इस दौरान बी-1 बमवर्षक विमानों ने फ्लाईपास्ट किया और अमेरिकी वायुसेना के बैंड ने दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए। वहीं, न्यूयॉर्क में शी जिनपिंग के ठहरने के लिए 47 मंजिला वाल्डोर्फ एस्टोरिया होटल तैयार है, जिसकी अपनी खास पहचान और ऐतिहासिक विरासत है।

न्यूयॉर्क का यह मशहूर होटल बना जिनपिंग का ठिकाना

वॉशिंगटन के आधिकारिक कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध 'वाल्डोर्फ एस्टोरिया' होटल में ठहरेंगे। 47 मंजिलों वाला यह आर्ट डेको टावर अब शी जिनपिंग के लिए घर से दूर एक घर जैसा है। दरअसल, इस होटल का चीन से बहुत गहरा नाता है। पिछले साल चीन के 'अनबांग इंश्योरेंस ग्रुप' ने हिल्टन वर्ल्डवाइड से इस आलीशान होटल को करीब 1.95 अरब डॉलर में खरीदा था। हालांकि, होटल को चलाने की जिम्मेदारी आज भी पुरानी कंपनी हिल्टन के पास ही है।

1962 के बाद पहला ऐसा नजारा, रनवे पर खुद स्वागत करने पहुंचे ट्रंप

राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का विमान जब वॉशिंगटन के 'ज्वाइंट बेस एंड्रयूज' एयरबेस पर उतरा, तो नजारा देखने लायक था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप खुद रनवे पर रेड कार्पेट बिछाकर उनके स्वागत के लिए मौजूद थे।
1962 के बाद यह पहला मौका है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस एयरबेस पर जाकर किसी विदेशी नेता का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया है। इस दौरान अमेरिकी वायुसेना के दो B-1 बमवर्षक विमानों ने फ्लाईपास्ट किया, और वायुसेना के बैंड ने दोनों देशों के राष्ट्रगान की धुन बजाई। इससे साफ है कि ट्रंप इस दौरे को कितना खास मान रहे हैं।

होटल में दिखा चीनी रंग-रूप

वाल्डोर्फ एस्टोरिया होटल अपनी पुरानी विरासत को संजोए हुए है। लॉबी में काली लकड़ी की नक्काशी, काला संगमरमर, ऐतिहासिक घड़ी और शीशे की अलमारियों में सजे विंटेज बर्तन आज भी इसके शाही अतीत की गवाही देते हैं। यहां की प्रसिद्ध 'पीकॉक एली' कैफे में पुराना वाल्डोर्फ सलाद (सेब, अखरोट और अजवाइन का मिश्रण) आज भी काफी पसंद किया जाता है।
लेकिन इस पुराने अंदाज के बीच एक बड़ा बदलाव भी आया है। नीचे की मंजिल पर स्थित ऑल-अमेरिकन रेस्तरां 'ऑस्कर ब्रैसरी' की जगह अब 'ला शीन' (La Chine) नाम के एक बेहद शानदार चीनी रेस्तरां ने ले ली है, जिसे पेस्टल रंगों के साथ मॉर्डन और शाही लुक दिया गया है।

ट्रेड वॉर पर मिली बड़ी राहत

इस कूटनीतिक हलचल के बीच व्यापार के मोर्चे पर भी एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने पुष्टि की है कि अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर का युद्धविराम, जो नवंबर में खत्म हो रहा था, उसे अब बढ़ाकर 10 जनवरी तक करने पर सहमति बन गई है।