Baghdad: इराक की राजधानी बगदाद (Baghdad) में बुधवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। यहां स्थित अमेरिकी दूतावास (US Embassy) को निशाना बनाते हुए एक बड़ा ड्रोन हमला (Drone Attack) किया गया है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार एक सुरक्षा सूत्र ने इस गंभीर हमले की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि एक हथियारबंद ड्रोन (Armed Drone) सीधे दूतावास के परिसर से जा टकराया। इस अचानक हुए हमले (Sudden Strike) के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट (High Alert) घोषित कर दिया गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस ड्रोन स्ट्राइक से इमारत को कितना नुकसान (Property Damage) हुआ है या किसी की जान गई है या नहीं। हालांकि, इस घटना के बाद मध्य पूर्व (Middle East) में कूटनीतिक और सैन्य तनाव (Tension) काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस घटना के तुरंत बाद अमेरिकी और इराकी सुरक्षा एजेंसियां (Security Agencies) अलर्ट मोड पर आ गई हैं और मामले की गहन जांच कर रही हैं।