23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप और पुतिन के बीच फिर हुई बातचीत, रूसी राष्ट्रपति ने युद्ध खत्म करने को लेकर आखिर क्या कहा?

रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत में ट्रंप ने रूस से यूक्रेन जंग खत्म करने को कहा है। जिस पर रूस ने कहा कि वह लक्ष्य पूरा होने तक नहीं रूकेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 4 Jul 2025, 7:14 AM IST

Donald Trump and Vladimir Putin

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। (फोटो- The Washington Post)

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Putin) से करीब एक घंटे फोन पर बातचीत की। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन से युद्ध तत्काल बंद करें। जवाब में पुतिन ने कहा कि रूस यूक्रेन से बातचीत को तैयार है, लेकिन अपना लक्ष्य नहीं छोड़ेंगे। पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप व उनके प्रशासन ने ब्योरा नहीं दिया लेकिन मास्को में क्रेमलिन के सहायक यूरी उशाकोव ने पत्रकारों को बताया कि हमारे राष्ट्रपति ने कहा कि रूस अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करेगा, यानी उन मूल कारणों को दूर करेगा जिनके कारण वर्तमान स्थिति उत्पन्न हुई है।

रूसी शब्दावली में यूक्रेन युद्ध का मूल कारण उसका नाटो का सदस्य बनने का है। उशाकोव ने कहा उशाकोव ने कहा कि रूस अमरीका के साथ बातचीत जारी रखने के लिए तैयार है, लेकिन शांति वार्ता के लिए मास्को और कीव के बीच वार्ता जरूरी है। दोनों नेताओं ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के भविष्य और सीरिया पर भी चर्चा की। ट्रंप की पुतिन से बातचीत ऐसे समय में हुई है जब दो दिन पूर्व ही चौंकाने वाले अंदाज में अमरीका ने यूक्रेन को तोपखाने के गोले और वायु रक्षा प्रणालियों की आपूर्ति रोक दी है और रूस ने अपने हमले बढ़ा दिए हैं।

कार्यक्रम छोड़कर रवाना हुए पुतिन

ट्रंप से फोन पर बातचीत के लिए पुतिन मास्को में व्यापारियों के एक कार्यक्रम को बीच में छोड़कर क्रेमलिन रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि ट्रंप का फोन आने वाला है, उन्हें इंतजार कराना अजीब लगेगा, वह नाराज हो सकते हैं।

यूक्रेनी हमले में रूसी नौसेना के उप प्रमुख की मौत

कुर्स्क क्षेत्र में चल रही भीषण लड़ाई में यूक्रेनी हमले में रूसी नौसेना के उपप्रमुख मिखाइल गुडकोव की मौत हो गई। दो साल पूर्व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुडकोव को क्रेमलिन के सर्वोच्च सम्मान 'रूसी संघ का हीरो' से सम्मानित किया था। फरवरी 2022 से यूक्रेन के साथ जारी युद्ध में मारे जाने वाले गुडकोव सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हैं।