दुनिया रूस और यूक्रेन के युद्ध (Russia-Ukraine War) से आई अस्थिरता से दो-चार हो रही है। हर देश इस युद्ध को रोकने की भरकस कोशिश कर रहा है लेकिन बड़े-बड़े देशों के ये कदम और भी खतरनाक होते जा रहे हैं और इन्हें खतरनाक बना रहा है रूस। जी हां, रूस ने लगभग 15 दिन पहले ही यूक्रेन की मदद करने वाले देशों के परमाणु युद्ध (Nuclear War) की धमकी दे डाली थी इसके बाद अभी दो दिन पहले ही उसने यूक्रेन पर एटम बम बरसाने की बात कही थी। अब रूस ने एक नया और खतरनाक फैसला लिया है। रूस के स्थानीय समाचार चैनल को दिए हुए इंटरव्यू में खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने ये कहा था कि वो स्पेस में परमाणु ऊर्जा की यूनिट (Nuclear energy unit in space) लगाने के प्रोजेक्ट को प्राथमिकता से ले रहे हैं।