जेलेंस्की बोले- हम भीख नहीं मांगेंगे
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, ‘मैं इस सवाल के बारे में बहुत पहले ही शांत हो गया था जब हम समझ गए थे कि नाटो यूक्रेन को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। नाटो गठबंधन विवादित चीजों से भयभीत है और रूस से टकराव से भी।'
नाटो सदस्यता पर जेलेंस्की ने कहा कि वह किसी ऐसे देश का राष्ट्रपति नहीं रहना चाहते, जो घुटनों के बल बैठकर किसी चीज की भीख मांगे।