यूक्रेन में घुसते ही लगा डर
लियोन की मानें तो उन्हें पांच देशों की यात्रा में जरा भी फिक्र नहीं हुई। लेकिन जब वे यूक्रेन में दाखिर हुए तो उन्हें डर जरूर लगा। हालांकि उनका हौसला इतना बुलंद था कि वे मौत की परवाह किए बैगर कीव में दाखिल हो गए। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए वो 48 घंटे काफी कठिन थे, लेकिन ये अच्छा लगा कि मैनें कई लोगों की मदद की।'
बता दें कि यूक्रेन के कई अस्पतालों में रूसी सेना के हमले के बाद भारी नुकसान हुआ है। लियोन ऐसे ही अस्पतालों में दवाइ के लिए परेशान हो रहे लोगों को मदद देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि, मुझे Korczowa Border पर इंतजार करना पड़ा।