रूस के खिलाफ यूक्रेन को अब भारत का भी साथ मिला है। हालांकि ये राजनीतिक और सैन्य साथ नहीं बल्कि यूक्रेन की सेना में भारतीय स्टूडेंट भी है, जो रूस के खिलाज जंग लड़ रहा है। तमिलनाडु के कोयंबटूर के रहने वाले 21 साल के सैनिकेश रविचंद्रन अब रूस के खिलाफ लोहा लेते नजर आएंगे। वह जंग शुरू होने के बाद यूक्रेनी सेना में शामिल हो गए हैं। दरअसल इस बात की जानकारी सैनिकेश के माता-पिता को भी नहीं थी कि, उनके बेटे में यूक्रेन आर्मी जॉइन कर ली है। खास बात यह है कि सैनिकेश को पहले से ही एक योद्धा बनना चाहते थे। यही वजह है कि उन्होंने पहले इंडियन आर्मी के लिए भी आवेदन दिया था।