7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूस ने यूक्रन के चार शहरो में की युद्ध विराम की घोषणा, राजधानी कीव और खारकीव भी शामिल

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग का आज 12 वां दिन है। इस बीच रूस ने बड़ा ऐलान किया है। लगातार नुकसान झेल रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन में युद्ध विराम यानी सीजफायर की घोषणा की है। रूस की तरफ से यह वक्त वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 7 Mar 2022, 11:36 AM IST

Russia Declares Ceasefire In Four Cities of Ukraine Including Kyiv and Kharkiv

Russia Declares Ceasefire In Four Cities of Ukraine Including Kyiv and Kharkiv

रूस और यूक्रेन में चल रही जंग का आज 12वां दिन है। युद्ध के बीच लगातार दोनों देशों की ओर से एक दूसरे को नुकसान पहुंचाए जाने के दावे किए जा रहे हैं। यूक्रेन का दावा है कि वो रूस के हजारों सैनिकों और हथियारों का खात्मा कर चुका है तो वहीं रूस भी यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्जे को लेकर दावा कर रहा है। इन दावों के बीच रूस ने एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। रूस ने यूक्रेन में युद्ध विराम की घोषणा की है। युद्ध विराम यूक्रेन के चार शहरों को लेकर किया गया है। चार इलाकों में सीजफायर का ऐलान से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जो इन इलाकों में फंसे हुए हैं। युद्ध विराम के दौरान भारतीयों समेत अन्य देश के लोग यहां से बाहर निकलने में सफल हो सकेंगे।


इन चार शहरों में सीजफायर का ऐलान

रूस की ओर से यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच जिन चार शहरों में सीजफायर की घोषणा की गई है, उनमें यूक्रेन की राजधानी कीव प्रमुख रूप से शामिल है। इसके साथ-साथ मारियूपोल, खारकीव और सुमी शहरों में रूस ने युद्ध विराम की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें - Russia-Ukraine War: मेडिकल स्टूडेंट्स को बड़ी राहत, नेशनल मेडिकल कमीशन ने देश में इंटर्नशिप पूरी करने की दी इजाजत


सुमी में फंसे भारतीय छात्र

रूस की तरफ से यह वक्त वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए दिया गया है। बता दें कि यूक्रेन के सुमी में अभी बड़ी संख्या में भारतीय छात्र फंसे हुए हैं, जिनको निकालने में अब आसानी होगी। हालांकि, रूस पहले भी सीजफायर की बात कर चुका है, लेकिन तब इस सीजफायर का उल्लंघन भी हुआ था।

रूस की तरफ से युद्धविराम का फैसला अहम वक्त पर आया है। दरअसल सोमवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से बातचीत करने वाले हैं।
पिछली बार भी जब पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से बातचीत की थी, तो उन्हें युद्ध रोकने की अपील की थी।



इसके बाद ही रूस ने भारत के कहने पर 6 घंटे के लिए युद्ध रोका और वहां से भारतीयों को निकलने के लिए रास्ता दिया था। माना जा रहा है कि एक बार फिर पीएम मोदी दोनों देशों के राष्ट्रपतियों से युद्ध विराम का अनुरोध कर सकते हैं। इसके साथ ही भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा संभव है। बता दें कि खारकीव में रूसी बमबारी में एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई थी।



यूक्रेनी सेना ने दो उच्च-रैंकिंग रूसी अधिकारियों को मारने का दावा किया है। यूक्रेन के दावे के मुताबिक रूसी सशस्त्र बलों के 61वें सेपरेट मरीन ब्रिगेड के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल दिमित्री सफ्रोनोव और 11वें सेपरेट एयरबोर्न असॉल्ट ब्रिगेड के डिप्टी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल डेनिस ग्लीबोव मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें - यूक्रेन के राष्ट्रपति के ठिकाने का हुआ खुलासा! परमाणु बम के हमले पर भी रहेंगे सुरक्षित