रूस और यूक्रेन में जंग का आज दसवां दिन है। बावजूद इसके रूस अपने हमलों को रोकने के लिए तैयार नहीं है। रूस जहां दावे कर रहा है कि उसने यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है तो वहीं यूक्रेन का दावा है कि उसने रूसी सेना की कमर तोड़ दी है। हजारों रूसी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। रूस तो ये भी दावा कर रहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की देश छोड़कर भाग गए हैं उन्होंने पौलेंड में शरण ले ली है। हालांकि इस बीच यूक्रेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि आखिर जेलेंस्की हैं कहां। इसके साथ ही जेलेंस्की ने खुद अपना एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने बताया कि वे देश में ही हैं।