अब खुलकर रूस जनता की हत्या करेगा
जेलेंस्की ने कहा, यह जानते हुए कि रूस नए हमले करेगा और उसमें लोगों की जान जाएगी, इसके बावजूद नाटो ने जानबूझकर यूक्रेन के ऊपर उड़ानों को बंद करने का फैसला नहीं लिया। NATO ने यूक्रेनी शहरों और गांवों पर और ज्यादा रूसी बमबारी के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया है।
इससे पहले शुक्रवार को नाटो ने रूस की बमबारी को रोकने के लिए नो-फ्लाई ज़ोन लागू करने के लिए यूक्रेन की दलीलों को खारिज कर दिया।