रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को इस महीने 3 साल पूरे हो जाएंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर 24 फरवरी, 2022 को रूस की सेना ने यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ दी थी, जो अभी भी जारी है। इस युद्ध के कारण अब तक यूक्रेन में बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इतना ही नहीं, यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान बचाने के लिए यूक्रेन छोड़ना पड़ा। हालांकि इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना भी डटकर रूस का सामना कर रही है, जिससे रूस को अभी तक इस युद्ध में जीत नहीं मिली है। इस युद्ध को रोकने के लिए शुरू से ही प्रयास जारी हैं, लेकिन अब तक शांति वार्ता हो नहीं पाई है। हालांकि अब इस बारे में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने एक बड़ी बात कही है।