7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Elon Musk को फिर हुआ प्यार, 23 साल छोटी गर्लफ्रैंड को कर डेट, जानिए कौन है Natasha Bassett

दुनिया का सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को एक बार फिर प्यार हो गया है। टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ अपने इस प्यार को लेकर सुर्खियों में हैं। खास बात यह है कि वो अपने से 23 साल छोटी गर्लफ्रैंड को डेट कर रहे हैं। मस्क इससे पहले तीन बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 22 Feb 2022, 5:52 PM IST

480.jpg

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में रहने की वजह है उनकी गर्लफ्रैंड। दरअसल टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ अपने से 23 साल छोटी युवती से प्यार हो गया है। इसका खुलासा हाल में हुआ है। ये एलन मस्क की चौथी गर्लफ्रैंड है। एलन मस्क और ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री नताशा बैसेट (Natasha Bassett) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मस्क इससे पहले तीन बार शादी कर चुके हैं। वो 6 बच्चों के पिता भी हैं। नताशा बैसेट की उम्र 27 साल है।


टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क की नई मिस्ट्री वुमन का खुलासा हो गया है। हाल में महिला को कथित तौर पर एक लंबा काला ट्रेंच कोट और धूप का चश्मा पहने हुए अपनी पहचान छिपाने की कोशिश करते देखा गया था।

महिला का खुलासा ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री नताशा बैसेट के रूप में हुआ। इसके बाद साफ हो गया है अमरीकी कारोबारी को एक बार फिर प्यार हो गया है।

यह भी पढ़ें - दुनिया का सबसे अमीर आदमी बना यूट्यूबर! एलन मस्क भी रह गए पीछे, जानिए पूरा मामला


कौन है नताशा बैसेट?
ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री नाताशा बैसेट की उम्र 27 वर्ष है। नताशा सिडनी में पली-बढ़ी और ड्रामा स्कूल में हिस्सा लेने के लिए 2019 की उम्र में न्यूयॉर्क चली गई।

ऑस्ट्रेलियन थिएटर फॉर यंग पीपल के साथ रोमियो और जूलियट में मुख्य भूमिका निभाने के बाद जब वह 14 साल की थीं, तब उन्होंने अभिनय का सफर शुरू किया।


युवा अभिनेत्री बीते एक दशक यानी 10 वर्षों से ज्यादा वक्त से फिल्म उद्योग में काम कर रही हैं। बैसेट ने पहले सिंगर की लाइफ जी। इसके अलावा कोएन ब्रदर्स की फिल्म हेल, सीजर में भी भूमिका निभाई।

'एल्विस' की गर्लफ्रैंड के किरदार में आएंगी नजर

नताशा 2017 में ब्रिटनी स्पीयर्स की बायोपिक में भी मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। बैसेट 'एल्विस' में नजर आने वाली हैं, जिसमें वो मशहूर गायब एल्सिव की पहली प्रेमिका का किरदार निभाएंगी।

ग्रीम्स के साथ रिलेशन में थे

नताशा बैसेट के साथ रिश्ते में आने से पहले एलन मस्क कनाडा की इलेक्ट्रॉनिक पॉप सिंगर बेबी ग्रीम्स के साथ रिश्ते में थे और दोनों करीब 3 साल तक एक साथ रहे।

ग्रीम्स के साथ एलन मस्क का एक बेटा भी है। दरअसल ग्रीम्स के साथ अलग होते वक्त एलन मस्क ने कहा था कि हम सेमी सेपरेट हो रहे है। हम हमेशा एक दूसरे को प्यार करते रहेंगे। इतना ही नहीं अच्छे वक्त में हम एक दूसरे से मिलते भी रहेंगे।

यह भी पढ़ें - एलन मस्क की गर्लफ्रेंड की टॉपलेस फोटो ने लगाई आग, पीठ पर बनवाया टैटू सोशल मीडिया पर हुआ वायरल