scriptWho stopped Wagner Group mutiny against Russia? Know details | पुतिन नहीं, इस शख्स की वजह से रूस में टला सिविल वॉर का खतरा! जानिए किसने रोकी वैगनर ग्रुप की बगावत | Patrika News

पुतिन नहीं, इस शख्स की वजह से रूस में टला सिविल वॉर का खतरा! जानिए किसने रोकी वैगनर ग्रुप की बगावत

locationजयपुरPublished: Jun 26, 2023 01:45:37 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

Russia-Wagner Group Conflict Mediator: रूस में शनिवार तक सिविल वॉर का खतरा मंडरा रहा था। वैगनर ग्रुप की बगावत ने व्लादिमीर पुतिन की टेंशन भी बढ़ा दी थी। पर अचानक से ही वैगनर ग्रुप के लीडर येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के खिलाफ अपनी बगावत को खत्म करते हुए पीछे हटने का फैसला लिया। रूस से सिविल वॉर के खतरे को टालने का श्रेय एक शख्स को जाता है। कौन है वो? आइए जानते हैं।

lukashenko_emerges_as_hero_who_stopped_wagner_mutiny.jpg
Alexander Lukashenko: Man who stopped Wagner Group mutiny

कुछ दिन पहले रूस (Russia) के वैगनर ग्रुप (Wagner Group) ने रूस के खिलाफ ही बगावत के सुर छेड़ दिए थे। यह वही वैगनर ग्रुप है जिसने यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ युद्ध में रूस की तरफ से लड़ते हुए अहम भूमिका निभाई है। वैगनर ग्रुप का लीडर येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) लंबे समय से रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का खास रहा है। पर प्रिगोझिन की बगावत ने पुतिन की टेंशन बढ़ा दी थी। क्रेमलिन की ही नहीं, पूरे मॉस्को में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वैगनर ग्रुप की बगावत की वजह से रूस में सिविल वॉर का खतरा मंडरा रहा था। पर मॉस्को की ओर बढ़ रहे वैगनर ग्रुप ने अचानक से ही अपनी बगावत को खत्म करने का फैसला लिया और प्रिगोझिन ने अपनी सभी यूनिट्स को रूस से हटने का आदेश दिया। वैगनर ग्रुप की सभी यूनिट्स अब वापस लौट गई है। पर आखिरकार इस खतरे को टाला किसने? इसके पीछे पुतिन का नहीं, बल्कि किसी और का हाथ है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.