US Presidential Elections: अमेरिका में आज 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है। इसके बाद रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार भारतवंशी कमला हैरिस के भाग्य का फैसला हो जाएगा। दोनों में कोई भी जीते, रेकॉर्ड बनना तय है। ट्रंप (78) जीते तो अमरीकी इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे, जबकि हैरिस (Kamala Harris) जीतीं तो न केवल पहली महिला राष्ट्रपति होंगी, बल्कि पहली भारतवंशी और पहली अश्वेत महिला भी होंगी।