
मध्य प्रदेश के आगर मालवा से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां नदी पर नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। बताया दा रहा है कि तीनों बच्चों अपने घर वालों के साथ परिवार के ही किसी बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वो अपने घर वालों के साथ नदी पर नहाने चले गए और यहीं हादसे का शिकार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने देर रात तक दो बच्चों के शवों को रेस्क्यू कर लिया था। वहीं तीसरे बच्चे का शव आज सुबह बाहर निकाला गया है।
आपको बता दें कि यह पूरा मामला आगर जिले ( Agar Malwa District ) के नलखेड़ा में बहने वाली लखुंदर नदी ( ) का है। जहां नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। शुक्रवार को तीनों बच्चे परिवार के साथ रिश्ते के किसी बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। इसके बाद घर वालों ने स्नान का फैसला किया। ये तीनों बच्चे भी अपने परिजन के साथ नदी में नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि तैरते हुए गहरे पानी की तरफ जाने से ये हादसा हुआ है।
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। लोगों ने तुरंत मदद के लिए एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। जिसके बाद प्लाटून कमांडर कविता सोलंकी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को नदी मं डूबे तीनों बच्चों में से दो बच्चों के शवों को तो रात में ही रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया था, जबकि रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शनिवार की सुबह तीसरे बच्चे का शव नदी से बाहर निकाला जा सका।
जानकारी के अनुसार डूबने वाले बच्चों में दो बालक पंकज और मोनू के शव को रात में नदी से बाहर निकाल लिया गया था। वही तीसरी बच्ची मुस्कान का शव सुबह रेस्क्यू किया गया। सभी बच्चों की उम्र सात से आठ साल बताई जा रही है।
Updated on:
25 May 2024, 9:51 AM IST
Published on:
25 May 2024, 9:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.