एक पखवाड़े पहले ही गर्मी
मौसम विभाग का मानना है कि इस साल कम बरसात के चलते सर्दी का असर भी कम रहा। जनवरी माह में भी सर्दी का खास असर नहीं रहा। फरवरी के प्रथम सप्ताह तक तो सर्दी का असर सिर्फ सुबह ९ बजे तक रहा। बाद में धूप रही। वर्तमान में मौसम परिवर्तन का जो दौर देखा जा रहा है। वह फरवरी के अंतिम सप्ताह, मार्च के प्रथम सप्ताह में दिखने को मिलता है।