10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : टवेरा ने खाई पांच पलटी, एक महिला की मौत, चार लोग घायल

अनियंत्रित होकर गाड़ी पलटी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, वहीं चार अन्य घायल हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 26 Apr 2018, 7:42 PM IST

patrika

hospital,accident,death,crime news,injured,ujjain news,woman's death,

आगर मालवा. गुरुवार को आगर-उज्जैन रोड पर पालखेडी के पास अनियंत्रित होकर टवेरा गाड़ी पलट गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, वहीं चार अन्य घायल हुए हैं। अनियंत्रित होकर टवेरा चार-पांच पलटी खाते हुए खेत में जा घुसी। सभी घायलों को आगर जिला चिकित्सालय लाया गया। एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में उज्जैन रैफर किया गया है।

बुधवार को भी हुई थी दुर्घटना
तराना-कानीपुरा रोड पर बुधवार शाम ५ बजे मान के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे परिवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली को सिटी बस ने टक्कर मार दी। घटना में ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि २५ से अधिक महिला-पुरुष व बच्चे घायल हुए थे, एक दर्जन के लगभग २ से १२ साल के बच्चे शामिल थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया। घायलों में २ बच्चों और एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

मान उतारने गए थे
कानीपुरा रोड के गांव पिपलिया बिछा के रहने वाले रामसिंह ने पोते का मान का कार्यक्रम आयोजित किया था। परिवार के सदस्य सुबह उज्जैनी के पास काकरिया खेड़ा माताजी मंदिर में मान उतारने गए थे। यहां दोपहर में भोजन कर परिवार के करीब ५० महिला-पुरुष व बच्चे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर पिपलिया बिछा लौट रहे थे। इसी बीच कानीपुरा रोड पर उज्जैन से तराना की ओर जा रही सिटी बस एमपी १३-०८१५ ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से ट्रॉली पलट गई, जिसमें करीब दो दर्जन महिला-पुरुष व बच्चे दब गए।

खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़े
ट्राली पलटते ही आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़े और किसी तरह बच्चों व घायलों को बाहर निकाला और १०८ को सूचना दी गई। इधर सूचना पर चिमनगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को १०८ एंबुलेंस और डायल १०० की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां भेरूलाल (५०) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि रामसिंह (५५), सापरबाई घट्टिया, पेपाबाई, पार्वती बाई, कोमल (१६), रूपेश (१२), आनंदीबाई, ममता, भगवानसिंह, संगीता, विष्णु (१२), ज्योति (८), अशोक, तेजूलाल (४), करनसिंह, प्रकाश, सोनू (६), लक्ष्मण (५) व आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायलों में परिवार के सदस्य भी हादसे में घायल हुए हैं।