आगरा। नोएडा पुलिस और यूपी एसटीएफ ने जब सट्टा किंग श्याम बोहरा को आॅनलाइन सट्टा कारोबार करते हुए पकड़ा था तो चार दिन के अंदर उसकी जमानत हो गई थी। लेकिन, आगरा पुलिस द्वारा की जा रही तगड़ी पैरवी के चलते श्याम बोहरा को अभी जेल की सलाखों के पीछे ही रहना पड़ेगा। जिला जेल से उसकी जमानत की अर्जी खारिज कर दी गई। अब हाईकोर्ट से सट्टा माफिया की जमानत होगी। अभी करीब दो महीने तक सट्टा माफिया जेल में ही बिताएगा। Satta King जेल से निकलने के लिए बेचैन हैं।