
Amit Shah
आगरा। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनावी रणनीति और पार्टी के पदाधिकारियों में जोश भरने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज आगरा में आठ घंटे तक गहन मंत्रणा करेंगे। योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री आगरा में डेरा डाले हुए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकटों पर भी चिंतन हो सकता है। ऐसे में टिकटों के दावेदार भी अपनी दावेदारी का दमखम दिखाने में जुट गए हैं।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: शाह के सामने चेहरा चमकाने के लिए भाजपाईयों ने ये क्या किया, देखें वीडियो
शाह के सामने होगी दावेदारों की लंबी चौड़ी लिस्ट
मोदी लहर में यूपी में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने सभी दलों का सफाया किया था। उसके बाद भाजपा खेमे में आने वालों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई। आगरा से दर्जनभर बड़े नेताओं ने पार्टी में एंट्री की। विधानसभा चुनाव में भी मोदी लहर चली, जिसके बाद लोकसभा 2019 के चुनाव के लिए भाजपा में दावेदारों की लंबी चौड़ी फेहरिस्त हो गई। आगरा के होटल उत्कर्ष में अमित शाह तीन सत्रों में मीटिंग करेंगे। अमित शाह टिकट के दावेदारों पर भी मंत्रणा करेंगे। सूत्र बताते हैं कि भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर दावेदारी दिखाने के लिए दर्जनभर से अधिक ऐसे नाम हैं।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: अमित शाह के आगरा आने से पहले सिविल सोसायटी ने बोला बड़ा हमला
पैराशूट उम्मीदवार को टिकट नहीं
भारतीय जनता पार्टी में पैराशूट उम्मीदवार को इस बार तबज्जो नहीं दी जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आम कार्यकर्ता भी टिकट का दावेदार हो सकता है। माना जा रहा है कि आगरा की दोनों सीटों पर इस बार प्रत्याशियों का बदलाव होगा। लेकिन, कोई बाहरी इन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगा। पार्टी से जुड़े जुझारू को ही टिकट दी जाएगी।
Published on:
05 Jul 2018 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
