आगरा. देश के गृहमंत्री अमित शाह का भांजा बनकर भाजपा विधायक से ठगी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय के घर युवक पहुंचा था, जिसने अपना नाम विराज शाह बताते हुए खुद को गृहमंत्री अमित शाह का भांजा बताया था। विधायक घर पर नहीं थे तो विधायक पुत्र ने युवक से मुलाकात की। इस दौरान युवक ने बताया कि उसे आगरा में एक होटल खरीदना है। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन विधायक पुत्र के साथ उस युवक ने एक जगह से 40 हजार रुपए की शॉपिंग कर ली और विधायक पुत्र से भुगतान करने के लिए कहा। इतना कहते ही मामला बिगड़ गया और युवक की पोल खुल गई।