अटल बिहारी वाजपेयी के भतीजे सुनील वाजपेयी ने वह कुआं दिखाया, जहां से अटल बिहारी वाजपेयी पानी भरा करते थे। यमुना में नहाते थे। उन्होंने अपने परिवार को ओर कभी ध्यान नहीं दिया, इसका कारण यह था कि वे पूरे देश को अपना परिवार समझते थे। वे हमेशा कहते थे कि आप ही नहीं, बल्कि पूरा देश परिवार है। सबसे मधुर व्यवहार था। उन्होंने कहा कि अब बचा ही क्या है। सबकुछ खो गया है।