आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संबंध में बड़ी सूचना आ रही है। दिल्ली एम्स में कल से ही अटल जी के सभी सगे संबंधी, परिवारीजनों का जुटना जारी है। इस बीच दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी एम्स खुद पहुंचे। दोनों बार प्रधानमंत्री काफी देर रुके। अभी तक की अहम ताजा जानकारी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भांजी बहू निर्मला दीक्षीत (सदस्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश) ने दी है।