इसी क्रम में जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी, एसएसपी आगरा अमित पाठक, क्षेत्रीय विधायक रानी पक्षालिका सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह अपने अमले के साथ बटेश्वर पहुंचे। उन्होंने कई बिंदुओं पर निरीक्षण कर पूर्व प्रधानमंत्री के निवास स्थान एवं अंग्रेजों से मुक्त कराई हुई जंगलात कोठी सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने यह देखा कि स्मारक बनाने के लिए कौन सी जगह को चिन्हित किया जाए।