10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीताम्बर परिधानों में कलश श्रीफल लेकर निकलीं सैकड़ों महिलाएं

विजय विहार कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 20 May 2018, 5:54 PM IST

katha

पीताम्बर परिधानों में कलश श्रीफल लेकर निकलीं सैकड़ों महिलाएं

आगरा। भक्ति में डूबे भक्तों का ऐसा मनोरम दृश्य जिसे देखने को हर कोई ललायित था। पीताम्बर वस्त्र धारण किए हुए भक्त और पवित्र अशोक पत्र व श्रीफल के साथ सिर पर कलश लिए महिलाएं। भक्तिमय संगीत की स्वरलहरियां। कुछ ऐसा ही माहौल था अलबतिया रोड विजय विहार कॉलोनी पार्क स्थित मंदिर प्रागण से प्रारम्भ हुई कलश यात्रा का।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: भगवान को प्रसन्न करने का मास है मलमास, जानिए क्या है पुरुषोत्तम मास

कथा मे आने का दिया निमंत्रण
मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन प्रातः काल कलश यात्रा का आयोजन कर भक्तों को कथा में आने के लिए निमंत्रित किया गया। सबसे आगे थी प्रथम पूज्य श्री गणपति जी की सवारी। बैंड बाजे की भक्तिमय स्वरलहरियों के बीच बग्गी में भगवताचार्य प. श्याम सुंदर शर्मा (वृंदावन) के सानिध्य में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ का संदेश दे रही थीं। इस भक्तिमय दृश्य को देखने के लिए हर कोई ललायित था। जगह-जगह यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: शुरू हुए अधिकमास अब 13 जून तक नहीं होंगे शुभ कार्य

इन रास्तों से निकली कलश यात्रा
यात्रा विजय विहार मंदिर पार्क से प्रारम्भ होकर अलबतिया रोड, शिवशक्ति स्कूल, गोविन्द वाटिका, जवाहरपुरम होते हुए कथा स्थल पर सम्पन्न हुई। अलबतिया रोड पर पूर्व पाषर्द सतीश चाहर व तोमर ने जवाहर पुरम में स्वागत किया। इस अवसर पर मु ख्य से यज मान परमानंद पाठक, विमला देवी, मुरारीलाल गर्ग, लज्जा गर्ग के साथ तारा पाठक, अजीत, बॉबी, विजय, सुनील, रंज ना अग्रवाल, सीमा, सुधा कल्पना, राजेश्वरी आदि मौजूद थीं। यात्रा का संचालन अनूप अग्रवाल, आरपी सिंह राठौर, दिनेश शर्मा , हितेश शर्मा, सुनील शर्मा ने किया।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: पीएम के स्वच्छ भारत अभियान को पलीता, लोग गुस्से में, धरने पर बैठे