आगरा में ऐसा रहा माहौल
आगरा में कहीं बूंदे गिरीं तो कहीं झमाझम बारिश हुई। सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, बोदला क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। शाहगंज, छीपीटोला, बालूगंज में बूंद भी नहीं गिरी। वहीं कमला नगर, खंदारी क्षेत्र में बारिश पड़ी। देहात क्षेत्र में भी बूंदाबांदी हुई। आगरा में प्रीमानसून का सभी को इंतजार है।