1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी योजनाओं के दो करोड़ लाभार्थियों से सीधा संवाद करेगी भाजपा, 2019 से पहले बनी ये खास रणनीति

इस संपर्क अभियान के लिए भाजपा ने 40 लाख कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 1 Aug 2018, 6:23 PM IST

BJP

सरकारी योजनाओं के दो करोड़ लाभार्थियों से सीधा संवाद करेगी भाजपा, 2019 से पहले बनी ये खास रणनीति

अमित शर्मा
amit.sharma4@in.patrika.com

आगरा।
2019 लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जन संपर्क अभियान शुरु करने जा रही है। इस जन संपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की तमाम सरकारी योजनाओं के दो करोड़ लाभार्थियों और आमजन से से सीधा संपर्क साधा जाएगा। इस संपर्क अभियान के लिए कार्यकर्ताओं की एक अच्छी खासी फौज तैयार की जा रही है। जिसकी लिस्ट तैयार कर ली गई है। आगामी प्रदेश कार्यसमिति में शीर्ष नेतृत्व द्वारा अभियान की शुरुआत की तिथि तय होना बाकी है।

चालीस लाख कार्यकर्ता जुटेंगे अभियान में

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेगी। उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय जैसी तमाम योजनाओं के कुल दो करोड़ से ज्यादा लाभार्थी हैं। इन लाभार्थियों से सीधा संवाद करने के लिए भाजपा ने 40 लाख कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार की है।योजानों के लाभार्थियों को पांच-पांच के समूह में विभाजित किया जाएगा। हर एक कार्यकर्ता पांच-पांच लाभार्थियों से सीधा संपर्क करेगा। अगर ब्रज की बात करें तो ब्रज में तकरीबन 25 लाख लाभार्थी हैं इस लिहाज से पार्टी अकेले ब्रज क्षेेत्र में ही 25000 कार्यकर्ताओं को इस काम में लगाएगी।

जातीय समीकरण पर भी निगाह

भाजपा ने दूसरी योजना संभावित महागठबंधन के जातीय समीकरण में सेंध लगाने के लिए लिहाज से बनाई है। आगामी छह माह में बूथ की संरचना फाइनल हो जाएगी। इसके साथ ही अनूसूचित और ओबीसी मोर्चों के विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इसके साथ ही जल्द ही प्रचार अभियान को तेज करते हुए भाजपा जल्द ही दीवार लेखन कार्य शुरू करने जा रही है। दीवारों पर 2019 लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नारे लिखवाए जाएंगे।

प्रदेश महामंत्री खुद जुटे तैयारियों में

इन योजानाओं की तैयारियों में प्रदेश महामंत्री और ब्रज क्षेत्र प्रभारी गोविंद नरायण शुक्ल खुद लगे हुए हैं। क्षेत्रीय बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे गोविंद नराय़ण शुक्ल ने बताया कि तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं, सभी कार्यकर्ताओं की लिस्ट हमने तैयार कर ली है। 11, 12अगस्त को आगामी प्रदेश कार्यसमिति के दौरान जन संपर्क अभियान की शुरुआत की तारीख तय की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश