13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के सबसे अमीर मेयर प्रत्याशी दिखा रहे ये सपने

यूपी नगर निकाय चुनाव के साथ दी एक बार फिर वादों की बौछार शुरू हो चुकी है। ऐसे में चर्चा में सबसे अधिक आगरा के भाजपा प्रत्याशी हैं।
2 min read
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Nov 17, 2017

BJP Mayor cndidate

BJP Mayor cndidate

आगरा। यूपी नगर निकाय चुनाव के साथ दी एक बार फिर वादों की बौछार शुरू हो चुकी है। ऐसे में चर्चा में सबसे अधिक आगरा के भाजपा प्रत्याशी हैं। चर्चा इस वजह से भी है, क्योंकि ये यूपी के सबसे अमीर मेयर प्रत्याशी हैं। चार अरब की संपत्ति भाजपा मेयर प्रत्याशी नवीन जैन ने घोषित की है। नवीन जैन ने आगरा की जनता के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया है, जिसमें कई वादों की बौछार की गई है।

भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव
आगरा निकाय चुनाव इस समय भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है। 20 साल से लगातार यहां मेयर की सीट पर भाजपा का कब्जा है, पर इस बार नोटबंदी और जीएसटी ने मिलकर भाजपा की राह कठिन कर दी है। यही कारण है कि इस बार उनके लिए जनसभा करने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आगरा आ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को कोठी मीना बाजार में जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें -

सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में रहें न कुर्सियां खाली, इसलिए भाजपाइयों ने तैयार किया बड़ा प्लान
https://www.patrika.com/agra-news/yogi-adityanath-will-address-rally-in-agra-latest-hindi-news-2007316/

संकल्प पत्र में ये है खास
एमजी रोड स्थित होटल में भाजपा प्रत्याशी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान प्रत्याशी ने सड़को पर सोलर लाइट का जाल बिछाने, नगर निगम की स्ववित्त और कामर्शियल टैक्स प्रणाली को सरल करने, भीड़ वाले इलाकों में शौचालय के निर्माण करने, मल्टी लेवल पार्किंग बनवाने और जनता के लिए निगम में शिकायत कक्ष बनवाने के साथ साथ सिविल टर्मिनल, रबर चेक डैम और गंगाजल का काम जल्दी करवाने की बात कही। भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम बनाने और अपनी चुनाव प्रचार के काम में आ रही ऐप नवीन आगरा पर जीत के बाद शिकायत दर्ज कराने पर 24 घण्टे में समस्या सुलझाने की बात कही।

ये भी पढ़ें -

अखिलेश यादव के इस कदम ने उड़ा दिए पार्टी नेताओं के होश, तीन वरिष्ठ नेता निष्कासित
https://www.patrika.com/firozabad-news/three-senior-leader-suspended-from-samajwadi-party-2006356/

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग