14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा विधायक की मांग आंबेडकर को हटाओ, दीनदयाल की प्रतिमा लगाओ

उत्तर विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने भेजा सीएम को पत्र, विधानसभा में भी उठाया सवाल

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

May 19, 2018

bjp

भाजपा विधायक की मांग आंबेडकर को हटाओ, दीनदयाल की प्रतिमा लगाओ

आगरा। एससी एसटी एक्ट को लेकर दो अप्रैल को पूरे देश में जमकर बवाल मचा था। वहीं काफी दिनों तक अंबेडकर प्रतिमाओं को पूरे प्रदेश में निशाना बनाया गया था। दलितों की हितैषी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के कुछ अलग ही सुर नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने एक ऐसी मांग उठाई है, जो यूपी की राजनीति को गरमा सकती है। जगन प्रसाद गर्ग ने नगर निगम परिसर में लगी डॉ.अंबेडकर की एक पुरानी प्रतिमा को बदलकर उसकी जगह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने की मांग की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर संस्कृति निदेशालय ने जिला प्रशासन से इस पर आख्या भी मांगी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा पत्र
उत्तर विधानसभा के भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इस सिलसिले में एक पत्र लिखा है। उनका कहना है कि नगर निगम परिसर में डॉ.भीमराव अंबेडकर की दो प्रतिमा लगी हैं। उनमें से एक पुरानी है। उसके स्थान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने के लिए उन्होंने सीएम को पत्र भी लिखा है। उन्होंने विधानसभा में भी यह सवाल उठाया था। उनका कहना है कि डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नगर निगम परिसर से बदलकर किसी अन्य स्थान पर लगा दिया जाए।

कमीशनखोरी के आरोपों के बाद सुर्खियों में आए
नगर निगम में कमीशनखोरी का पूरा चिट्ठा भाजपा विधायक ने खोला था। उन्होंने नगर विकास मंत्री को भी पत्र लिखा था, जिसमें कमीशन का पूरा खेल उजागर किया था। इसके बाद नगर निगम में अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर अब राजनीति गरमा गई है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: डेढ साल की बच्ची के बारे में डॉक्टर ने बताई ऐसी बात कि माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई