7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा सांसद बाबूलाल का ऐलान, दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा नगर निगम में लगेगी, बूता है तो रोक के दिखाओ

भाजपा विधायक के बाद अब प्रतिमा लगाने के लिए मैदान में उतरे सांसद, प्रशासन में मचा हड़कंप

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

May 21, 2018

bjp

भाजपा विधायक की मांग आंबेडकर को हटाओ, दीनदयाल की प्रतिमा लगाओ

आगरा। भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने पत्र लिखा था कि नगर निगम से अंबेडकर की प्रतिमा को हटाकर वहां पंडित दीन दयाल की प्रतिमा लगा दी जाए। विधायक का तर्क था कि नगर निगम में दो अंबेडकर की प्रतिमाएं लगी है। लेकिन, जिला प्रशासन ने इस पर संस्कृति मंत्रालय को माहौल बिगड़ने का हवाला देकर ऐसा ना करने का सुझाव भेजा। इसके बाद आगरा की राजनीति में बवंडर आ रहा है।

सांसद चौधरी बाबूलाल ने गहरा क्षोभ व्यक्त किया

नगर निगम आगरा परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने को लेकर राजनीति गरमा गई है। विरोध के जो स्वर फूट रहे हैं उन पर फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल ने गहरा क्षोभ व्यक्त किया है। सांसद ने कहा है कि पंडित दीनदयाल एकात्म मानववाद के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, हम सब के प्रेरणा स्त्रोत हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा नगर निगम आगरा परिसर में लगने का जो विरोध और राजनीति की जा रही है उसकी वे घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिमा लगाने का वे पुरजोर समर्थन करते हैं।

केंद्र में भाजपा की सरकार
चौधरी बाबूलाल ने कहा कि प्रदेश, केन्द्र में हमारी सरकार है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने पार्टी के लिए अपना सर्वस्व जीवन बलिदान कर दिया। आज उन्हीं के जीवन समर्पण की वजह से हम यहां तक पहुंचे हैं। अपनी सरकार में उनकी प्रतिमा लगने का विरोध करना शर्म की बात है। जो नहीं होना चाहिए। इसके लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता तैयार खड़ा है। उनकी प्रतिमा हर हाल में लगनी चाहिए। चौधरी बाबूलाल ने कहा है कि प्रशासन वहां मूर्ति लगवाने की व्यवस्था करे। अगर प्रशासन प्रतिमा लगाने में असमर्थ रहता है तो हम सब उनके अनुयायी अपने खर्चे पर नगर निगम में उनकी भव्य प्रतिमा लगवाएंगे। जो इसका विरोध करेगा उसको उसकी भाषा में जवाब भी देंगें। उनकी उनकी प्रतिमा लगने से कोई नहीं रोक सकता। इस सम्बन्ध में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मूर्ति हर हाल में लगेगी।

भाजपा विधायक के पत्र के बाद नगर निगम आया सुर्खियों में
गौरतलब है कि आगरा में भाजपा के विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की थी कि नगर निगम में दो अंबेडकर की प्रतिमाएं हैं। एक पुरानी हो गई है, जिसे हटाकर उसके स्थान पर पंडित दीनदयाल की प्रतिमा लगा दी जाए। इसके बाद जिला प्रशासन ने सांस्कृतिक मंत्रालय को पत्र लिखकर माहौल बिगड़ने का हवाला देकर अंबेडकर की प्रतिमा ना हटाने के लिए लिखा था। अब सांसद के सुरों ने एक बार प्रशासन को हिला दिया है।