26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार में पलायन को मजबूर ‘शर्मा परिवार’,​ हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने दी केस वापसी की धमकी

दबंगों ने घर पर की थी फायरिंग, क्रेन मालिक का परिवार दहशत के साए में

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Oct 29, 2018

yogi government

योगी सरकार में पलायन को मजबूर 'शर्मा परिवार',​ हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने दी केस वापसी की धमकी

आगरा। योगी सरकार में भी दबंगों द्वारा आम आदमी को सताया जा रहा है। थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में दबंगों ने क्रेन मालिक के परिवार के घर फायरिंग कर डाली, जिससे परिवार दहशत में आ गया और अब पलायन की तैयारी कर रहा है। परिवार ने मकान बिकाउ के पोस्टर लगा दिए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस सहयोग नहीं कर रही है।

फायरिंग के बाद दहशत में परिवार
मामला थाना एत्माद्दौला के कालिंदी विहार निवासी जेसीबी मालिक श्याम किशन शर्मा के घर का है। यहां विगत 19 अक्टूबर को दबंगों ने फायिरिंग की थी। इस मामले में नगला रामबल निवासी हिस्ट्रीशीटर और भाकियू (भानु) पदाधिकारी मोनू यादव के भाई मुरली समेत अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद मोनू यादव और उसके साथियों ने मुकदमा वापसी को श्याम किशन को धमकी दी। इसमें भी उसने मुकदमा दर्ज करा दिया। लेकिन, पुलिस अभी तक इनमें से किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

मकान बिकाउ के पोस्टर लगाए
श्याम किशन शर्मा ने अपने कालिंदी विहार स्थित दो मकानों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए। पीड़ित परिवार का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर और उसके गुर्गों की धमकी से परिवार के सभी सदस्य दहशत में हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं रही है शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई। ऐसे में उन्हें पलायन करना पड़ेगा। उन्होंने ऐलान कि 24 घंटे में कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया तो वे पलायन कर जाएंगे। वहीं इस मामले में थाना पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके लिए एक टीम को लगाया गया है। जो केस से संबंधित विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करने के साथ आरोपितों को तलाश रही है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग