आगरा। 24 फरवरी को मोहब्बत की नगरी आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के स्वागत के लिए प्रशासन ने अभूतपूर्व तैयारियां की हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया भी आ रही हैं। ट्रंप का काफिला खेरिया एयरपोर्ट से माल रोड होते हुए ताजमहल पहुंचेगा। ट्रंप के स्वागत में जगह-जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश भर से लगभग तीन हजार कलाकार ब्रज की संस्कृति से ट्रंप को रूबरू कराएंगे। वहीं ट्रंप और मेलानिया के स्वागत में ताजनगरी की दीवरों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।