17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस आईएएस अधिकारी ने दिया स्वच्छता का संदेश, सड़क पर लगाई झाड़ू

गांधी जयंती के मौके पर सीडीओ रविंद्र कुमार मांदड़ ने अपने कार्यालय ही नहीं सड़क पर भी झाड़ू लगाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 2 Oct 2017, 4:01 PM IST

CDO Agra

आगरा। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया गया तो वहीं सरकारी दफ्तरों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने साफ सफाई की। मुख्य विकास अधिकारी, आगरा रविंद्र कुमार मांदड़ ने विकास भवन में तो स्वच्छता अभियान चलाया ही इसके साथ ही उन्होंने दफ्तर के बाहर सड़क पर भी झाड़ू लगाई।

स्वच्छता का दिया संदेश

मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने गांधी जयंती के मौके पर विकास भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को साफ सफाई रखने की शपथ दिलाई। मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि हम सबको अपने स्तर पर साफ सफाई रखनी चाहिए। हम अपने आस पास का वातारण साफ सुथरा रखेंगे तभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना पूरा होगा। सीडीओ ने कहा कि सिर्फ आज के दिन सफाई कर यह मात्र रस्म अदायगी न रह जाए इसलिए हमें लगातार सफाई करनी होगी।हमें अपने रोज के कार्यों में स्वच्छता को भी शामिल करना चाहिए। यदि हर व्यक्ति जिम्मेदारी से अपने स्तर पर सफाई करेगा को स्वच्छ भारत बनने से कोई नहीं रोक सकता।

IMAGE CREDIT: Hitendra Sharma

संजय प्लेस में सड़क पर लगाई झाड़ू

मुख्य विकास अधिकारी औऱ सभी कर्मचारियों ने विकास भवन में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद विकास भवन के बाहर संजय प्लेस सड़क पर भी सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी स्वयं हाथ में झाड़ू थाम कर सफाई करते नजर आए।

agra " src="https://new-img.patrika.com/upload/2017/10/02/ravindra_mander_1_1867582-m.jpg">
IMAGE CREDIT: Hitendra Sharma

स्वच्छता ही सेवा दिवस मनी गांधी जयंती
बता दें कि प्रधानमंक्षत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर यानि गांधी जयंती को स्वच्छता ही सेवा दिवस के तौर पर मनाने का आह्वान किया था। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया वहीं सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया।