फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को अचानक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश वत्स पहुंचे और औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए 11 लोगों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 48 घंटों के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 12 डिलीवरी की गई हैं, जिसमें से सिर्फ दो ही डिलीवरी की प्रसूता भर्ती हैं।