28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bareilly / बड़े पर्दे पर नजर आएगी साक्षी मिश्रा और अजितेश की लव स्टोरी, जर्मन मैगजीन में इंटरव्यू

बड़े पर्दे पर नजर आएगी साक्षी मिश्रा और अजितेश की लव स्टोरी, जर्मन मैगजीन में इंटरव्यू

साक्षी मिश्रा और अजितेश की लव स्टोरी बड़े पर्दे पर दिख सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 16 Jan 2020, 3:30 PM IST

बरेली। भारतीय जनता पार्टी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा अजितेश से अंतरजातीय प्रेम विवाह कर लगातार सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया के जरिए सुर्खिंयों में आए साक्षी अजितेश समाचार चौनलों से लेकर अखबरों तक छाए रहे। अब साक्षी अजितेश की लव स्टोरी बड़े पर्दे पर दिख सकती है।

यह भी पढ़ें- ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बसपा प्रमुख मायावती को बताया लुटेरों का साथी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षी और अजितेश की प्रेम कहानी पर फिल्म बनाए जाने की तौयारी है। फिल्म निर्माता लगातार उनसे संपर्क में हैं। साथ ही जर्मनी की मैगजीन 'स्टर्न' में भी साक्षी और अजितेश की लव स्टोरी नजर आएगी। जर्मनी की मैगजीन ने साक्षी और अजितेश का इंटरव्यू किया है, जो जल्द ही छपेगा।

यह भी पढ़ें- ताजमहल का दीदार करने आ सकते हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

आपको बता दें कि साक्षी और अजितेश तब चर्चा में आए, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने पिता भाजपा विधायक पप्पू भरतौल से जान का खतरा बताया। इस वीडियो में साक्षी ने आरोप लगाया था कि वह अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे हैं। इलाहाबाद में आकर अजितेश से प्रेम विवाह कर लिया है। चूंकि अजितेश दूसरी जाति का है इसलिए उनके पिता भाजपा विधायक दोनों की जान के दुश्मन बन गए हैं।

य़ह मामला महीनों मीडिया में छाया रहा। हालांकि पप्पू भरतौल लगातार इन आरोपों को नकारते रहे। उन्हों साफ कहा था कि बेटी बालिग है, अगर वह शादी कर चुकी है तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है।