1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा 2019 चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ बड़े अभियान में जुटी कांग्रेस, हिंदुत्व के मुदे पर ऐसे घेरेगी पार्टी

Lok Sabha Election 2019 : हिंदुत्व के एजेंडे पर कांग्रेस, कर रही ऐसा काम कि भाजपा की बढ़ी मुसीबतें, जनपद में बीस हजार हनुमान चालीसा बांटने का दावा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 13 Jul 2018, 2:47 PM IST

2019 lok sabha election

congres party

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। महागठबंधन पहले से ही गोरखपुर, फूलपुर, नूरपुर और कैराना में हुए उपचुनाव में भाजपा को पटखनी दे चुका है। अब कांग्रेस पार्टी हिंदुत्व के मुद्दे पर भाजपा को घेर रही है। आगरा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद में हिंदुओं को हनुमान चालीसा भेजे जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: कांग्रेस की ये यात्रा बढ़ाएगी भाजपा के लिए मुश्किलें

चुनावी तैयारियों में जुटी हैं पार्टियां
2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टियां जुट गई हैं। भारतीय जनता पार्टी को जिला कांग्रेस कमेटी आगरा द्वारा कड़ी चुनौती देने के लिए योजना तैयार की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर दंगे कराने की काशिश करती है। हिंदूवादी पार्टी सिर्फ भाजपा है, ऐसा दावा करती है। कांग्रेस सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा के हिंदूवादी मुखौटे को उतारने के लिए जिला स्तर पर हनुमान चालीसा बांटे जा रहे हैं। अब तक तीन हजार हनुमान चालीसा पार्टी द्वारा बांटे गए हैं। एक महीने में करीब बीस हजार हनुमान चालीसा बांटने का लक्ष्य रखा गया है। हनुमान चालीसा के साथ लोगों को किए गए पत्राचार का अच्छा जवाब मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: भाजपा के कारनामों का 'भंडाफोड़' करेगी कांग्रेस, ऐसे जाएंगी जनता के बीच

ब्लॉक सम्मेलन के बाद तय हुई रणनीति
कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर चुनाव की रणनीति तैयार कर रही है। ब्लॉक सम्मेलन के बाद सभी गांवों में चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार की गई है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गांव में विकास के नाम दिखावा किया है। कांग्रेस लगातार भाजपा के झूठे दावों की पोल खोल रही है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: भाजपा सांसद के चार साल के रिपोर्ट कॉर्ड पर हमलावर कांग्रेस और सपा

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश