22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा सांसद रामजी लाल सुमन का एक बार फिर विवादित बयान, बालिका से दुष्कर्म पर बोले…

सपा सांसद रामजी लाल सुमन के लिए दुष्कर्म फिलहाल बड़ी घटना नहीं है। मामला आगरा के खैरागढ़ का है जहां दरवाजे पर सो रही एक बालिका को युवक दरवाजे से उठा ले गया और रेप किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

anoop shukla

•

Updated: 21 Apr 2025, 11:47 AM IST

संसद में सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए बयान की तपिश से गर्मी बढ़ी ही हुई थी कि इस बीच पुनः उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिछड़ों, दलितों आदि का गठबंधन बनाने वाली समाजवादी पार्टी के इस सांसद को रेप की घटना बड़ी नहीं लगती है। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन रेप की घटना पर एक विवादित बयान दे दिया है। रविवार को मीडिया से बोले कि यह घटना इतनी बड़ी नहीं है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आवे।

यह भी पढ़ें: ‘डंडे की भाषा वालों को डंडे से ही समझाना चाहिए’, यूपी आबकारी मंत्री ने बंगाल हिंसा पर तोड़ी चुप्पी

जानिए पूरा मामला

आगरा के खैरागढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में 17 अप्रैल की रात दलित समाज की बालिका के पिता दावत में गए थे। गांव का रहने वाला ओमवीर रात डेढ़ बजे घर के बाहर सोती बालिका को उठा ले गया और पांच सौ मीटर दूर जाकर दुष्कर्म किया। सुबह पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी से उसकी पहचान की। बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद हड़कंप मच गया।शनिवार को भाजपा सांसद राजकुमार चाहर, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, कांग्रेस, भीम आर्मी, रायल वाल्मीकि आर्मी और भाकियू पदाधिकारी पीड़ित स्वजन से मिले थे। मामला तूल पकड़ने के सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपित को फतेहपुर सीकरी से गिरफ्तार कर लिया।

सांसद बोले…रेप इतना बड़ा मामला नहीं की अखिलेश यादव आएं

सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन रविवार दोपहर तीन बजे पार्टी नेताओं के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे और लगभग आधे घंटे तक बातचीत किए। इसके बाद मीडिया से बातचीत करने के बाद फिर उन्होंने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि प्रदेश में कानून की व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुका है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीड़ित परिवार से मुलाकात करने आएंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्या बच्चों सी बात करते हो? ये इतना बड़ा मामला नहीं है। इस परिवार की जो हमसे मदद हो सकती है, करेंगे, राष्ट्रीय अध्यक्षजी की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद दुबारा बीजेपी को कटघरे में करने लगें।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग