27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीजीपी के रोड सेफ्टी चेलैंज को एसएसपी ने स्वीकारा

एसएसपी अमित पाठक ने रोड सेफ़्टी चैलेंज स्वीकार किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 2 Jun 2018, 10:56 AM IST

ssp agra

डीजीपी के रोड सेफ्टी चेलैंज को एसएसपी ने स्वीकारा

आगरा। एसएसपी अमित पाठक ने रोड सेफ़्टी चैलेंज स्वीकार किया है, वे आगरा में लोगों को सड़क दुर्घटना में जान को खतरा ना रहे। इसके लिए अपनी टीम के साथ आगाह करेंगे। साथ ही हेलमेट लगाने और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। वहीं आगरा जोन एडीजी अजय आनंद सहित जनपद के पुलिसकर्मियों ने भी इस चैलेंज को स्वीकार किया है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: 34,893 लोगों को मुश्किल से नसीब हो रही दो जून की रोटी


एसएसपी अमित पाठक ने कलेक्ट्रेट परिसर से अपनी कार का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे अपनी गाड़ी से निकलते हैं। एसएसपी के ड्राइवर और उनके सुरक्षाकर्मी आगे की सीट पर बैठते ही सीट बेल्ट पहनते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी सीट पर एसएसपी अमित पाठक बैठते ही सीट बेल्ट का उपयोग करते हैं। एसएसपी ने लगातार सुरक्षा मानकों का पालन किया है। बता दें कि यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों को रोड सेफ़्टी चैलेंज की चुनौती दी है। आगरा में हेलमेट अभियान को मुकाम तक पहुंचाने के बाद एसएसपी अमित पाठक ने उनका चैलेंज स्वीकार किया और लोगों को रोड सेफ़्टी के लिए जागरूक कर रहे हैं। हेलमेट अभियान को महकम से शुरू करने वाले एसएसपी अमित पाठक ने सादा ड्रेस में भी पुलिसचौकियों, थानों में अचानक निरीक्षण किया था।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: शनिदेव की कृपा से बढ़ेगा आपका कारोबार, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: आखिर कहां लापता हो गई दो बच्चों सहित मां, रेलवे में मचा हड़कंप


बुलेट से रियलिटी चेक करने में भी अपनाई सेफ्टी
आगरा में लाल बुलेट काफी चर्चा में रही थी। कई बार एसएसपी बुलेट लेकर रियलिटी चेक करने निकले। लाल बुलेट पर एसएसपी को कोई पहचान नहीं सका।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: एक्सप्रेस वे पर हादसे में बर्थ डे ब्वाय सहित तीन की मौत, पांच घायल

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग