1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तूफान के अलर्ट पर ये शहर, 12वीं क्लास के स्कूलों की छुट्टी

तूफान की आशंका के चलते अब 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 7 May 2018, 5:47 PM IST

weather

आगरा। तूफान की आशंका के बीच 12वीं तक के स्कूलों को मंगलवार को बंद रखने का निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी गौरव दयाल ने आदेश जारी किए हैं। जनपद में बीएसए और डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं कि सख्ती से स्कूल बंद आदेश का पालन कराएं। इससे पहले कक्षा आठ तक के बच्चों के स्कूल बंद करने के निर्देश जारी किए गए थे। जनपद में दो बार आए तूफान में 70 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

दो बार तूफान से हो चुकी है 70 की मौत
मौसम विभाग ने मंगलवार को आंधी, तूफान आने की आशंका व्यक्त की है। इस तूफान की तीव्रता काफी अधिक हो सकती है ये अनुमान लगाए जा रहे हैं। 11 अप्रैल को आगरा में 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आए तूफान ने तबाही मचाई थी। इसके बाद दो मई को 132 किलोमीटर की तीव्रता वाले तूफान ने 50 लोगों की जान ले ली। जिला प्रशासन को दोनों बार मौसम विभाग ने अलर्ट जारी नहीं किया। इसके चलते बड़ी चूक हुई। जिला प्रशासन जनपद में हुईं 70 मौतों के बाद अब कोई लापरवाही बरतना चाहता, इसलिए पहले से ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी गौरव दयाल ने निर्देश दिए हैं कि मंगलवार को जनपद के 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखे जाए। इस नियम का कड़ाई से पालन कराया जाए। इससे पहले कक्षा आठ तक के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए थे।

जर्जर मकानवालों के लिए हुई मुनादी
जनपद में कई मकान गिर गए, जिससे लोग दबकर मर गए। 2 मई को आए तूफान में अधिकांश मौत मकान, दीवार आदि गिरने से हुईं। जिला प्रशासन ने देहात क्षेत्रों में मुनादी कराई है कि कच्चे और गिरासू मकानों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। तूफान आने के अलर्ट के साथ जिलाधिकारी ने एडवाइजरी भी जारी की है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश