5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के बाद दुल्हन ने आखिर क्यों किया दूल्हे के साथ रहने से मना, जानिए

दुल्हन बोली पहले लाओ दहेज, तब रहूंगी साथ, दूल्हा परेशान. मामले को सुलझाने के लिए बैठी पंचायत, दुल्हन मांग पर अड़ी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 28 May 2018, 11:02 AM IST

dulhan

'दहेज वाली दुल्हन' नहीं मनाने दे रही सुहागरात, जानिए आखिर क्या है माजरा

आगरा। दुल्हन ने शादी में दहेज की मांग की और लोग उससे मनाने के लिए आ गए। पंचायत बैठी लेकिन, दुल्हन जिद पर अड़ी रही कि उसे पहले दहेज की रकम चाहिए तब वो पति के साथ रहेगी। बात महज पंद्रह हजार रुपये पर आकर रुकी थी। अाखिरकार दुल्हन ने दहेज की रकम ले ली।

बेटे की शादी के लिए दुल्हन तलाश रहे थे
दिलचस्प मामला आगरा से सटे फतेहपुरसीकरी का है। किसान परिवार अपने बेटे के लिए लड़की की तलाश में था। इसके लिए बिचौलियों से संपर्क किया जा रहा था। दुल्हन की तलाश बिहार जाकर पूरी हुई। लड़की के परिवारवालों से लड़का पक्ष के लोगों ने बातचीत की और शादी के लिए बात आगे बढ़ाई गई। युवक के परिजनों ने शादी के माध्यम बनी एक महिला से शादी के लिए बात फाइनल कराई। बिचौलिया महिला ने लड़की पक्ष गरीब होने के चलते कुछ रुपयों की बात रखी, जिसके बाद 40 हजार रुपये देने के लिए लड़का पक्ष राजी हो गया। सात दिन पहले लड़की की शादी कर दुल्हन घर भी आ गई। लेकिन, कुछ रुपये रह गए। इसके बाद जब दुल्हन के परिवार को रकम नहीं मिली तो लड़की ने दूल्हे के साथ रहने से ही इनकार कर दिया। लड़की ने साफ कहा कि 15 हजार रुपये जब तक नहीं मिलते, तब तक वो दूल्हे के साथ नहीं रहेगी। इस जिद के चलते घर में हंगामा हो गया।

विवाद के बाद पंचायत
दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने के लिए इनकार कर दिया तो गांव में पंचायत बैठानी पड़ी। दुल्हन और बिचौलिया को समझाने का प्रयास किया गया। गांव वालों ने दुल्हन को समझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन, दुल्हन किसी की बात मानने के लिए राजी नहीं है। दुल्हन बकाया रकम देने के बाद ही पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। मामले में अभी समझौते के प्रयास चल रहे हैं। ये वाक्या पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश