आगरा में आए तीन तूफानों ने अब तक करीब 80 लोगों की जान ले ली है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि तूफान आने पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे, जर्जर मकान, पेड़ अादि से दूर रहें। किसी भी अप्रिय घटना के होने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करें। मदद के लिए 100 नंबर डायल करें। राहत पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों की मदद लें। तूफान के समय गाड़ी सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर लें। पेड़, बिजली के खंभे के नीचे खड़े ना हों। पिछले तीन तूफानों ने आगरा में भयंकर तबाही मचाई है, जिसके चलते प्रशासन ने सभी क्षेत्रों में एसडीएम, तहसीलदार आदि को अलर्ट पर रखा है।