29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां कीजिए महाकवि गोपाल दास नीरज के अंतिम दर्शन

-आगरा से अलीगढ़ ले जाया जाएगा पार्थिक शरीर -वहीं होगा अंतिम संस्कार, अब देहदान नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 21 Jul 2018, 7:38 AM IST

gopal das neeraj

gopal das neeraj

आगरा। पद्मभूषण, महाकवि गोपल दास नीरज का पार्थिव शरीर 21 जुलाई को प्रातः आठ बजे तक आगरा लाया जा रहा है। नीरज की बहू डॉ. वत्सला प्रभाकर ने बताया कि नीरज जी की पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 14 सरस्वती नगर, बल्केश्वर में रखा जाएगा। यहां अंतिम दर्शन किए जा सकते हैं। फिर एक बजे अंतिम संस्कार के लिए अलीगढ़ ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें

महाकवि गोपालदास नीरज के दर्शन को समझने के लिए ये दोहे जरूर पढ़िए

दिल्ली में हुआ निधन

बता दें कि 94 साल की आयु में गोपालदास नीरज का निधन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में हुआ था। गोपाल दास नीरज को भारत सरकार ने पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे नागरिक सम्मान से नवाजा है। वे फिल्म गीतकार के साथ-साथ मंच के सबसे प्यारे कवि थे। आगरा में उनके परिजन रहते हैं, लेकिन वे स्वयं अलीगढ़ के जनकपुरी में स्थाई निवास बनाकर रहते थे। उन्हें तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार मिल चुका है। गोपास दास नीरज मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के कुलाधिपति भी थे।

यह भी पढ़ें

इन फिल्मी गीतों के साथ अमर हो गए गोपालदास 'नीरज'

अलीगढ़ में होगा अंतिम संस्कार

नीरज के पुत्र गुंजन का कहना है कि गोपाल दास नीरज ने 2015 में देहदान किया था। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई थी। चिकित्सकों का कहना है कि इस उम्र में शरीर पर कोई अध्ययन नहीं किया जा सकता है। शरीर इस लायक है कि चिकित्सक पढ़ाई कर सकें। इसे देखते हुए अलीगढ़ में मोक्षधाम पर अपराह्न 2.30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज को देहदान किया जाना था। मेडिकल कॉलेज में इसकी पूरी तैयारी कर ली गई थी।

राजकीय सम्मान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि गोपालदास नीरज का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाए। इसे देखते हुए यूपी सरकार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उत्तर प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा और दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी अलीगढ़ पहुंचेंगे। अलीगढ़ के जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि उप जिलाधिकारी इगलास शिवकुमार को अंतिम संस्कार के समय मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। अंतिम विदाई की पूरी तैयारी कर ली गई हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग