4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात चुनाव में पीएम मोदी और योगी के साथ जाएंगे आगरा के मेयर

आगरा के नव निर्वाचित मेयर नवीन जैन सहित आगरा, बरेली मंडल के मेयरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद मिला है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Dec 05, 2017

bjp mayor naveen jain

naveen jain with pm modi

आगरा। आगरा के नव निर्वाचित मेयर नवीन जैन सहित आगरा, बरेली मंडल के मेयरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद मिला है। नगर निकाय चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करने से गुजरात चुनावों में प्रचार के लिए आगरा के महापौर सहित फिरोजाबाद की सबसे युवा मेयर नूतन राठौर भी पीएम मोदी के गढ़ जाएंगे। मंगलवार को आगरा, फिरोजाबाद, बरेली और मथुरा के महापौर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की, तो आगरा की जनता ने इस पर हर्ष व्यक्त किया। बता दें कि जीत दर्ज करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सभी 14 भाजपा के मेयर को आमंत्रित किया था। इन 14 मेयर में आगरा के महापौर नवीन जैन भी शामिल थे।

सबसे युवा मेयर नूतन राठौर ने जताई खुशी
उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद से भाजपा की नूतन राठौर सबसे कम उम्र की युवा मेयर में शामिल हैं। वहीं आगरा के मेयर नवीन जैन आगरा में अब तक की सबसे ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले मेयर में शुमार हैं। नवीन जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को हुई। प्रधानमंत्री के आवास पर हुई मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा के महापौर नवीन जैन से आगरा के विकास और आगरा के उत्थान पर खुलकर चर्चा हुई। आगरा के नवनिर्वाचित मेयर नवीन जैन ने प्रधानमंत्री को आगरा के विकास का खाका बताया। आगरा में पानी की समस्या दूर हो, बिजली सही समय पर मिले और साफ सफाई हो। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेयर नवीन जैन ने आगरा की समस्याओं के बारे में विचार रखे।

दूर होगी आगरा की समस्या, खुलेगा विकास का पिटारा
बकौल नवीन जैन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा के महापौर नवीन जैन से आगरा में विकास की गंगा बहाने का वादा किया है। नवीन जैन, नूतन राठौर सहित मंडल के मेयर गुजरात के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्य योगी आदित्यनाथ के साथ में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।