2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ऑफ सीजन में भी होगी आलू की फसल

सींगना में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र बनने से आगरा-अलीगढ़ मंडल समेत प्रदेश भर के किसान लाभान्वित होंगे
less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 08, 2019

आगरा। आलू किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपी के आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र खोला जा सकता है। ताजनगरी के सींगना में इसके लिए जगह का निरीक्षण भी हो चुका है। उद्यान विभाग ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। यहां 138 हेक्टेयर जमीन पर राजकीय आलू केंद्र है। यहां विभाग उच्च गुणवत्ता वाले आलू की खेती कर बीज तैयार करता है। केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र के लिए आगरा का नाम तय कर दिया है, लेकिन इससे पहले ही विभाग ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - सपा नेता की दबंगई, पैसे मांगने पर गैराज मालिक को कार के बोनेट पर बैठाकर दौड़ाई कार, LIVE वीडियो हुआ वायरल

किया गया निरीक्षण
इस प्रस्ताव पर अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम ने सींगना में केंद्र का निरीक्षण भी कर लिया है। विशेषज्ञों ने सींगना के निरीक्षण के बाद स्थान को मुफीद बताया है। उप निदेशक उद्यान विभाग कौशल कुमार नीरज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र आगरा में स्थापित करने की घोषणा भले ही हाल में हुई हो, लेकिन पिछले तीन-चार महीने से प्रक्रिया चल रही है। सींगना में केंद्र के लिए नाम शासन को भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - 26 दिसंबर के बाद प्याज हो जाएगा सस्ता, आज का भाव 80 के पार

होगा ये फायदा
1. ऑफ सीजन में भी आलू की फसल की जा सकेगी।
2. आलू की अंतरराष्ट्रीय प्रजातियों की फसल तैयार हो सकेगी।
3. शोध कर आलू की बीमारी का दीर्घकालीन समाधान होगा।
4. उन्नत बीज और भंडारण की उच्च तकनीक की जानकारी मिलेगी।
5. आगरा-अलीगढ़ मंडल समेत प्रदेश भर के किसान लाभान्वित होंगे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग